कर के दिखाएँगे!
लेकर मशाल हाथ में,
सब चल पड़े मेरे साथ में|
अब उजियारा लाएँगे,
अंधकार दूर भगाएँगे|
हाथों में हथकड़ियाँ पहनकर,
काल-कोठारी के भीतर जाकर|
अब देश आज़ाद कराएँगे,
गुलामी दूर भगाएँगे|
बाँध कर कफ़न सर पर,
हाथ में लेकर तलवार;
कुछ कर के दिखाएँगे,
गुलामी दूर भगाएँगे|
एक होकर लड़ना होगा,
भेद-भाव ख़त्म करना होगा;
संगठित हो भिड़ जाएँगे,
आँधियों से टकराएँगे|
रो रहा है आसमान,
और पूछ रही है ये ज़मीन;
तुम कब आवाज़ उठाओगे,
कब तक लुटते ही जाओगे|
बिना लड़े ना मिला कभी,
लड़ रहें हैं लड़ाई तभी;
अब तो बस कर जाएँगे,
वरना वापिस घर ना जाएँगे|
क्रांति की सोच लेकर,
निकले थे घर से बाहर;
अब कैसे वापिस जाएँगे,
इंकलाब लाकर ही दिखाएँगे|
सब चल पड़े मेरे साथ में|
अब उजियारा लाएँगे,
अंधकार दूर भगाएँगे|
हाथों में हथकड़ियाँ पहनकर,
काल-कोठारी के भीतर जाकर|
अब देश आज़ाद कराएँगे,
गुलामी दूर भगाएँगे|
बाँध कर कफ़न सर पर,
हाथ में लेकर तलवार;
कुछ कर के दिखाएँगे,
गुलामी दूर भगाएँगे|
एक होकर लड़ना होगा,
भेद-भाव ख़त्म करना होगा;
संगठित हो भिड़ जाएँगे,
आँधियों से टकराएँगे|
रो रहा है आसमान,
और पूछ रही है ये ज़मीन;
तुम कब आवाज़ उठाओगे,
कब तक लुटते ही जाओगे|
बिना लड़े ना मिला कभी,
लड़ रहें हैं लड़ाई तभी;
अब तो बस कर जाएँगे,
वरना वापिस घर ना जाएँगे|
क्रांति की सोच लेकर,
निकले थे घर से बाहर;
अब कैसे वापिस जाएँगे,
इंकलाब लाकर ही दिखाएँगे|
-Bharat
bhrt221@gmail.com
No comments:
Post a Comment