“आँखें भर आती हैं”
जब छोटे-छोटे बच्चों को,
मेहनत करते देखता हूँ|
जब कभी किसी बच्चे को,
भूख से मरते देखता हूँ|
तब रूह काँप जाती है,
मेरी आँखें भर आती हैं|
जब कभी छोटे बच्चे को,
पढ़ाई छोड़ते देखता हूँ|
जब किसी पढ़े-लिखे युवक को,
नौकरी के लिए जूझते देखता हूँ|
तब दिल दहल जाता है,
मेरी आँखें भर आती हैं|
जब किसी नवजात लड़की को,
कूड़े के ढेर में देखता हूँ|
जब कभी देश की बेटी को,
सब कुछ सहते हुए देखता हूँ|
तब रूह काँप जाती है,
मेरी आँखें भर आती हैं|
जब अपनी माँ बहनों की,
आबरू लुटते देखता हूँ|
जब गरीब बाप की बेटी को,
दहेज़ की होली जलते देखता हूँ|
तब दिल दहल जाता है,
मेरी आँखें भर आती हैं|
जब गरीब किसानों को,
फांसी लगाते देखता हूँ|
जब भी उनके चेहरों पर,
चिंता की रेखाएं देखता हूँ|
तब रूह काँप जाती है,
मेरी आँखें भर आती हैं|
जब गरीब-गरीब किसानों की,
फसलें उजड़ते देखता हूँ|
जब भी उनकी पगड़ी को,
मुलाज़िमों के पैरों में देखता हूँ|
तब दिल दहल जाता है,
मेरी आँखें भर आती हैं|
जब कभी अपने देश को,
लड़ते-झगड़ते देखता हूँ|
जब जात-पात के नाम पर,
मैं भेदभाव होते देखता हूँ|
तब रूह काँप जाती है,
मेरी आँखें भर आती हैं|
जब भी अपने देश को,
लुटते हुए देखता हूँ|
जब कभी भी दो धर्मों को,
लड़ते हुए देखता हूँ|
तब दिल दहल जाता है,
मेरी आँखें भर आती हैं|
-भारत
bhrt221@gmail.com
No comments:
Post a Comment