Thursday, 15 May 2014

युवा!

"युवा"


देख युवा क्या हो गया तेरे देश का हाल,
कुर्सी पर बैठे नेता लुट रहें हैं माल|
क्यूँ तेरा खून अब ठंडा पड़ गया,
क्यूँ तेरे मन से भगत सिंह निकल गया|
क्यूँ तू आज भी यही सोचता है,
तेरी जगह कोई और लड़े|
बदलाव तो हो जाये,
पर कुर्बानी कोई ओर करे|
तू ही है जो लड़ सकता है,
तुझे ही  लड़ना होगा|
तू ही है जो कर सकता है,
तुझे कर के दिखाना होगा|
अरे! मत देख बैठ के,
अपने देश को लुटता हुआ|
खड़ा हो और दिखा दे सबको,
समाज बदलता हुआ|

-भारत
bhrt221@gmail.com

No comments:

Post a Comment