Tuesday, 13 May 2014

“आज़ादी का मतलब”

“आज़ादी का मतलब”


बैठा हूँ मैं सोचता आज़ादी का मतलब,
मुझको कोई बतला दो भाई आज़ादी का मतलब|
क्या सिर्फ अंग्रेज़ों का चले जाना आज़ादी है?
क्या काले अंग्रेज़ों का राज करना आज़ादी है?

आज़ादी के नाम पर यहाँ धरम लड़ाये जाते हैं,
लड़ने वाले नासमझ फिर भी लडते ही जाते हैं|
पुरानी गलतियों से हम कुछ सीख नहीं ले पाते हैं,
तभी ’64, ’84, ’02 के बाद ’13 हो जाते हैं|

हर जंग में मरने वाला तो बस आम इंसान होता है,
भला 4 साल के बच्चे का क्या कसूर होता है|
वही 4 साल का बच्चा कल का भविष्य होता,
देश-विदेश में जाकर वही भारत का नाम ऊँचा करता|

आज़ादी के नाम पर हम सबको छला जाता है,
देश का रक्षक ही फिर भक्षक बन जाता है|
जब जनता का नौकर कुर्सी को सिंहासन समझ बैठता है,
कार्यकाल ख़त्म होते-होते आधा देश बेच जाता है|

बाकि का आधा देश जब अपना हक़ मांगता है,
लाठियाँ मार-मार उसे फिर शांत कराया जाता है|
नौजवान भी डरकर अब सामने नहीं आते हैं,
नाजाने क्यों वे अपने कर्त्तव्य से कतराते हैं|

-भारत
bhrt221@gmail.com

No comments:

Post a Comment