हिन्दुस्तान
हर दिल ने आज पुकारा है,
ये वतन जान से प्यारा है,
बुरी नज़र ना डाल ऐ दुश्मन,
ये हिन्दुस्तान हमारा है।
शत्रु को आज दिखा देंगे,
हस्ती उसकी मिटा देंगे,
ना लेना तू पंगा हमसे,
तझुे मट्टी में मिला देंगे।
इस देश के हम रखवाले हैं,
हम जाबांज जियाले हैं,
होंगे फ़िदा हम अपने मुल्क पे,
ना कभी भी झुकने वाले हैं।
हर दिल में ये आग जलानी है,
आज़ादी फिर से लानी है,
आज़ाद भगत सखुदेव यहाँ,
दोहरानी वही कहानी है।
ख़ामोशी को न समझ कमज़ोरी,
ना कर हमसे तू सीना जोरी,
जिस दिन हमने ठान ली दिल में,
तोड़ देंगे तेरी सांसों की डोरी।
हर दिल ने आज पुकारा है,
ये वतन जान से प्यारा है,
बुरी नज़र ना डाल ऐ दुश्मन,
ये हिन्दुस्तान हमारा है।
No comments:
Post a Comment