Sunday, 20 April 2014

हम भूल गये सब कुछ

हम भूल गये सब कुछ 


हम भूल गये 2G, 3G  ;
हम भूल गये CWG |
हम भूल गये सत्यम, बोफोर्स ;
हम भूल गये चारा, आदर्श |
1984 में सिखों की नसल्कुशी को भूल गये हम ;
2002 के गुजरात दंगों को भी भूल गये हम |
कोयले की कालिख में सफेदी कहीं गुम सी गई ;
विदेशों में हमारी काली पूंजी जमा होती गई |
महंगाई के लिए ही रोते रहे हम ;
सब कुछ यूँ ही सहते रहे हम |
खुद को इंसान कहते-2 शिकारी बन गये हम ;
उसी को रुलाते रहे जिसने दिया जनम |
हुआ था 26/11 को आतंकी हमला कोई ;
मरे थे कौन-कौन?? शहीद हुए थे कई |
भूल गये हम उन् शहीदों की कुर्बानी ;
बस खिलाते रहे आतंकियों को बिरयानी |
चीनीयों ने नापाक काम सरहद लाँघ कर किया ;
जिसे हमारी कमज़ोर याद्दाश्त ने भुला दिया |
हमें अब याद नही उधम, भगत, आज़ाद की शहादत ;
बस यही तो है हमारी पुरानी आदत |
हमें बस याद हैं धोनी के बाल ;
करीना-कटरीना की चाल |
विदेशी को ही अपना सब कुछ बना बैठे हम ;
ज़िन्दगी की इस दौड़ में खुद को कहीं भुला बैठे हम |
या शायद 1947 में महात्मा जी की 1 बात भूल गये ;
देश आज़ाद होने के बाद कांग्रेस को भंग करना भूल गये |

-भारत 

bhrt221@gmail.com

No comments:

Post a Comment