भगत सिंह और युवा|
भगत सिंह, नाम सुनते ही मेरे मन में एक अजीब सा जोश उत्पन्न हो जाता है| भगत सिंह के बारे में सोचते ही देश पर मर मिटने का जज्बा जाग उठता है, अपनी भारत माँ के लिए कुर्बान होने का जूनून पैदा हो जाता है| जब भी भारत का कोई नौजवान अपने देश के लिए कुछ करने का सोचता है, तब वो खुद भी भगत सिंह बन जाता है| शहादत से पहले भगत सिंह एक था और अब हजारों लाखों भगत सिंह हैं| सत्ता पे आसीन बोहत से लोग ऐसा सोचते हैं कि सिर्फ अंग्रेजों का भारत से चले जाना ही आज़ादी है| लेकिन मेरा ऐसा मानना है कि आज़ादी का मतलब इन्सानों कि बराबरी है, छूत-अछूत, अमिर-गरीब का भेदभाव ख़त्म होना ही असली आज़ादी है| और जब तक ये भेदभाव ख़त्म नहीं होगा तब तक हम लोग आज़ाद देश में रहते हुए भी गुलाम रहेंगे| हम गुलाम होंगे उन सत्ताधारियों के जो सत्ता के नशे में चूर राजनीति का गन्दा खेल खेलकर हमें मानसिक रूप से गुलाम बनाने पर आतुर हैं, हम गुलाम होंगे उन काले-अंग्रेज़ों के जो धर्म के नाम पर हमें लड़ाकर सिर्फ और सिर्फ अपना फ़ायदा सोचते हैं| हमें उस आज़ादी की खातिर लड़ना होगा जिसका सपना कभी भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद और सुभाष चन्द्र बोस ने देखा था, जिसके लिए हजारों-लाखों की भीड़ में हम युवाओं को संगठित हो अपनी देश भक्ति की मिसाल देनी होगी और पूरे विश्व को यह दर्शाना होगा कि जिन युवाओं को इतिहास में पथभ्रष्ट तक कहा गया है, वह युवा क्या-क्या कर के दिखा सकते हैं|
वही युवक अब फांसी चढ़ते और जेल भरते वक्त भी मुस्कुराएंगे, जेल की काल कोठरियों में रह कर भी अपने देश को भ्रष्टाचार रूपी अंधकार से मुक्त कराएंगे और देश के नाम हस्ते-हस्ते अपनी जान तक कुर्बान कर देंगे| 2014 के इस भारत में क्रांति युवा और सिर्फ युवा ही ला सकते हैं|
अपने इस लेख का समापन कुछ यूँ करना चाहूँगा-

तलवारों की धारों पर इतिहास हमेशा बनता है,
जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर ज़माना चलता है|
-भारत
bhrt221@gmail.com
No comments:
Post a Comment